11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कठुआ गैंगरेप: छलका पिता का दर्द, ‘सिर्फ मैंने नहीं, देश ने खोई अपनी बेटी’

कठुआ गैंगरेप पीड़िता के पिता ने कहा कि सिर्फ मैंने अपनी बेटी नहीं खोई है, देश ने अपनी बेटी खोई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 15 Apr 2018, 8:23 AM IST

Kathua Gang rape

नई दिल्ली। कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को हिला कर रखा दिया है। पूरा देश गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहा है। वहीं, इस बीच पीड़िता के मां-बाप अपना घर छोड़ ऊधमनगर से कुछ दूर राउंदोमेल में एक पहाड़ी पर जाने वाले रास्ते पर चढ़ाई कर रहे हैं। अपनी 50 भेड़-बकरियों और 15 घोड़ों को लेकर वह कठुआ के रसाना गांव से करीब 110 किलोमीटक दूर आ चुके है। वे किश्तवर जा रहे हैं और उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में अभी करीब डेढ़ महीने लगेंगे।

मेरी बेटी देश की बेटी थी
इस बीच मीडिया से बात करते हुए पीड़िता के पिता ने कहा कि सिर्फ मैंने अपनी बेटी नहीं खोई है, हिंदुस्तान की बेटी थी वह, देश ने अपनी अपनी बेटी खोई है। घर लौटने के सवाल पर पिता ने कहा कि हम घर लौटकर करेंगे भी क्या? हमनें पहले ही अपनी बेटी खो दी है। वहीं, न्याय को अपनी आखिरी उम्मीद बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पास सिर्फ एक उम्मीद है कि अगर इस देश में इंसानियत है तो उसे न्याय मिलेगा।

अपना गांव छोड़ चुका है यह परिवार
बता दें कि कठुआ में गैंगरेप की शिकार मासूम के पिता ने 17 अन्य लोगों के साथ बीते गुरुवार को रसाना गांव छोड़ दिया है। गांव छो़ड़ने की बात पर पिता का कहना है, 'वहां का दबाव झेला नहीं जा रहा था। हमें धमकियां मिल रही थीं कि हमारे जानवरों और घोड़ों को जलाकर मार दिया जाएगा।' पीड़िता के पिता ने कहा, 'हम लड़ भी कैसे सकते हैं? अगर हमारी बकरियां मार दी गईं तो हमारे पास क्या बचेगा? हम बकरवाल हैं और यही हमारी जिंदगी है। वे मर गईं तो हम भी मर जाएंगे। हम पहले ही अपना बच्चा खो चुके हैं।'

गर्मी के मौसम में जम्मू में नहीं रुकता ये खानाबदोश डेरा
आपको बता दें कि करीब 20 बकरवाल लोगों का यह खानाबदोश डेरा गर्मी के मौसम में जम्मू नहीं रहता। स्थायी तौर पर अनंतनाग में रहने वाले ये लोग इस गर्मी आते ही ऊंची जगहों पर चले जाते हैं। वहीं, जब सर्दियां आने लगती हैं तो यह नीचे चले आते हैं क्योंकि उन्हें अपने पशुओं के लिए चारा नहीं मिलता। इनकी आजीविका का एक मात्र जरिया पशु ही हैं। साल में एक बार ईद-उल-जुहा पर पशुओं की बिक्री से इनकी कमाई होती है।