गौरतलब है कि इससे पहले कठुआ गैंगरेप मामले पर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मासूम से रेप करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून लाएंगे । मासूम से रेप के दोषी को फांसी की सजा का कानून लाएंगे।उन्होंने कहा कि रेप और हत्या के मामले में इंसाफ के रास्ते में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। महबूबा ने ट्वीट कर कहा, 'कुछ लोगों के एक समूह के गैर-जिम्मेदाराना कार्यों और बयानों से कानून के रास्ते में किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी। इस मामले पर ठोस कार्रवाई की जा रही है। तेजी से जांच आगे बढ़ रही है और इंसाफ किया जाएगा। वहीं जम्मू बार एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा मामले में की जा रही कार्रवाई के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन भी किया।