मुजफ्फरनगर

16 वर्षीय लड़की के रेप का वीडियो बनाकर पड़ोसी ने किया ऐसा काम की बुरी तरह सहम गई पीड़िता, देखें वीडियो-

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रेप का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की

2 min read
muzaffarnagar
16 वर्षीय लड़की के रेप का वीडियो बनाकर पड़ोसी ने किया ऐसा काम की बुरी तरह सहम गई पीड़िता, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर. जिले में एक बार फिर एक नाबालिग किशोरी से एक युवक द्वारा रेप कर उसका अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पीड़िता के अनुसार वह पड़ोस के घर में नल से पानी लेने गई थी कि तभी आरोपी पड़ोसी युवक ने पीड़िता को दबोच लिया और उसे जबरन घर के अंदर ले जाकर उससे रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने रेप की अश्लील वीडियो बनाकर उसे मुंह न खोलने की धमकी भी दी। इससे पीड़िता बुरी तरह सहम गई। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, मामला थाना भोपा क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक 16 वर्षीय नाबालिक युवती ने अपने परिजनों के साथ भोपा थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह गांव में अपने पड़ोस में ही एक घर में नल से पानी लेने गई थी। इसी दौरान घर में अकेले पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया और उसे जबरन मकान के अंदर ले गया। जहां आरोपी ने उससे रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। साथ ही उसे धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को भी कुछ बताया तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद वह डरी-सहमी घर पहुंची। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो युवती ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीड़ित युवती अपने भाई के साथ भोपा थाने पहुंची और जहां उसने आरोपी युवक की लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। घटना के बारे में एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर आई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Published on:
20 Nov 2018 11:48 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा