25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अाजम खान ने दिया बड़ा बयान, भाजपा के उड़े होश

मेरठ के एक स्‍कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे आजम खान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 20 Nov 2018, 10:59 AM IST

Azam Khan

अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अाजम खान ने दिया बड़ा बयान, भाजपा के उड़े होश

मेरठ। जनपद में एक कार्यक्रम में शिकरत करने पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्‍गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आजम खान ने अयोध्‍या में राममंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। आजम खान ने कहा कि मुसलमान कभी मंदिर निर्माण का विरोध नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ेें:अमर सिंह ने अखिलेश व डिंपल की शादी का बड़ा राज खोला, कहा- अगर मैं न होता तो अखिलेश की शादी इनसे होती

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का करना चाहिए इंतजार

मेरठ के एक स्‍कूल के कार्यक्रम में पहुंचे आजम खान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार करना चाहिए। मुसलमान मंदिर निर्माण के विरोध में नहीं हैं। इस मामले में मुसलमानों का रुख बिल्‍कुल साफ है। वह संविधान में विश्‍वास रखते हैं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट और सरकार के बीच का है।

यह भी पढ़ेें: एक बार फिर बीजेपी सरकार पर फायर हुए तोगड़िया, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की कर दी मांग

आरएसएस पर साधा निशाना

इस दौरान उन्होंने राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि हमारे देश्‍ा की सेना से ज्‍यादा ताकतवर है आरएसएस। जहां पर आर्मी को पहुंचने में समय लगता है, वहां पर आरएसएस महज तीन घंटे में पहुंच जाता है। वे कुछ भी कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश उनके लिय मायने नहीं रखते हैं। संघ की तरफ से अयोध्‍या मामले में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब तो बस अमल होना बाकी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग