25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुर्गी को लेकर निकल आए लाठी-डंडे और फिर बह गया खून, वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान- देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 20 Nov 2018, 12:22 PM IST

Hen

मुर्गी को लेकर निकल आए लाठी-डंडे और फिर बह गया खून, वजह जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में सोमवार को मुर्गी की हत्या को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस संघर्ष में महिलाओं सहित लगभग आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ि‍त पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भारत के नक्शे से कश्मीर गायब हाेने पर देवबंद से आया ये बड़ा बयान

मुर्गी की हत्‍या का लगाया आरोप

मामला भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी का है। वहां महराज पक्ष ने शहजाद पक्ष पर अपनी मुर्गी की हत्या का आरोप लगाते हुए उससे गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते यह कहासुनी संघर्ष में बदल गई और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इस संघर्ष में मेहराज पक्ष व शहजाद पक्ष सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भोपा सीएचसी में भर्ती कराया। दिलशाद का कहना है कि कई दिन से उनकी मुर्गियां मारी जा रही हैं। मुर्गियों को सरताज परिवार के द्वारा मारा जा रहा है। इसी बात को लेकर मारपीट की घटना हुई है। वहीं सरताज पक्ष का आरोप है कि उन पर मुर्गी मारने का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई है। एसपी देहात आलोक वर्मा का कहना है क‍ि घटना की तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:मनचले देवर को भाभी ने सरेबाजार ऐसे सिखाया सबक कि वीडियो हो गया वायरल, आप भी देखें नजारा

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग