8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरनगर
VIDEO: शामली में चार्ज संभालते ही डीएम आैर एसपी ने खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा
Play video

VIDEO: शामली में चार्ज संभालते ही डीएम आैर एसपी ने खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा

शामली के बसेड़ा खनन प्वाइंट का निरीक्षण किया

Google source verification

शामली। चार्ज संभालते ही डीएम आैर एसपी ने यहां के खनन माफियाआें पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम व एसपी शामली ने मिलकर बसेड़ा खनन प्वाइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को खनन प्वाइंट पर अनियमितताएं मिली, जिस पर जिलाधिकारी ने खनन कारोबारियों को फटकार लगाई। जिला अधिकारी का कहना था कि खनन कारोबारियों ने प्वाइंट की सीमा पर पिलर नहीं लगाए हुए थे, जिस पर जिलाधिकारी खान कारोबारियों पर भड़क उठे, और उन्हें जल्द ही प्वाइंट की सीमा पर पिलर लगाने के निर्देश दिए। यही नहीं जिलाधिकारी के पहुंचने से 2 दिन पूर्व रात्रि में खनन की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी । जिसकी शिकायत जिलाधिकारी को भी की गई थी। वही रात्रि में अवैध खनन की वीडियो की जांच भी जिलाधिकारी ने शुरू कर दी है। जिला अधिकारी का कहना था कि अगर वीडियो में सत्यता पाई जाती है, तो खनन कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवार्इ की जाएगी। आपको बता दें शामली के कैराना व बिडोली क्षेत्र अवैध खनन को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश