26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनचले देवर को भाभी ने सरेबाजार सिखाया सबक, वीडियो हुआ वायरल तो यह बोली पुलिस

खुर्जा कोतवाली के गेट पर महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 19 Nov 2018, 8:20 PM IST

Bulandhshar

मनचले देवर को भाभी ने सरेबाजार सिखाया सबक, वीडियो हुआ वायरल तो यह बोली पुलिस

बुलंदशहर. खुर्जा कोतवाली के ठीक सामने सोमवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखने वाले भी सन्न रह गए। यहां एक महिला ने सरेराह एक युवक पर ताबड़तोड़ चप्पलों से वार कर दिया। इस दौरान महिला युवक पर चप्पल बरसाती रही और भीड़ मूकदर्शक बनकर देखती रही। यह हाई वोल्टेज सिलसिला काफी देर चलता रहा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला जिस युवक पर चप्पलों से वार पर वार किए जा रही थी, वो उसका देवर था। घटना के वक्त किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जो जिले में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस जांच करने की बात कह रही है।

मारपीट करने वाली महिला ने बताया कि जिससे उसकी ये तनातनी हुई है। वह कोई और नहीं, बल्कि उसका रिश्ते में देवर है। महिला ने अपने देवर पर आरोप लगाए की वह उसके साथ काफी दिनों से बदसलूकी कर रहा था, जिस से वह महिला अब तंग आ चुकी है। इसी वजह से उसने सोमवार को अपने देवर की धुनाई सरेराह कर दी। इस दौरान लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। लेकिन, सभी मूकदर्शक बनकर देखते रहे। महिला और उसके बेटे ने बताया कि महिला को उसका देवर काफी समय से परेशान कर रहा था और उसे घर से निकलने नहीं देता था, जिस वजह से उसे काफी तनातनी और नाराजगी है।

महिला ने बताया कि जब वह अपने बेटे के साथ कहीं जा रही थी। तभी अचानक उसका देवर आ गया और उससे बदसलूकी करने लगा। महिला ने कहा कि इसके बाद उलटे देवर ही उसकी शिकायत करने थाने पर अपनी पत्नी के साथ आ रहा था, लेकिन वह कोतवाली में शिकायत करने जाता, उससे पहले ही महिला ने उसपर चप्पलों से हमला कर दिया। महिला ने अपने देवर की धुनाई करने के बाद अब उसके खिलाफ छेड़छाड़ और बदतमीजी की रिपोर्ट भी दर्ज कराने के लिए कोतवाली खुर्जा में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि ये पारिवारिक विवाद है, लेकिन दोनों पक्षों से मिलकर इसमें जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग