
11 हजार की लाइन पर काम करने चढ़ा था कर्मचारी, तभी आ गई बिजली, फिर दिखा ऐसा खौफनाक नजारा
बुलंदशहर। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक संविदाकर्मी की जान चली गई। मामला सिंकन्द्रबाद थाना क्षेत्र के गांव बिलसुरी का है। बताया जा रहा है कि अवगत कराने के बाद परमिशन लेकर संविदा कर्मचारी ग्यारह हजार की लाइन पर काम कर रहा था। तभी बिजलीघर में किसी ने लेने जोड़ दी। जिससे मजके पर ही कर्मी की मौत हो गई। जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीनों ने गुस्से में एनएच 91 को पूरी तरह से बन्द कर दिया गया।
इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो सीओ सिकन्द्राबाद अपने मातहतों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं एसडीएम सिकंदराबाद और विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिवारजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया।
बताया जा रहा है कि सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सरायदुल्ह के रहने वाले नरेश पुत्र बाल किशन संविदा कर्मी के तौर पर विद्युत विभाग में कार्यरत थे और लाइन में फाल्ट आने पर ग्यारह हजार की लाइन पर ऊपर चढ़कर तार को सही कर रहा था, जबकि स्थानीय बिजलीघर से जानकारी में लेने पर काम करने की सूचना पहले ही दी गयी थी। इसी बीच बिजली घर से किसी ने विद्युत लाइन शुरू कर दी। जिससे नरेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे और सैकड़ों की तादात में पहुंचे लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जो इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ मुकदमा लिखा जाए और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। जिसके बाद मौके पर पुलिस और एसडीम सिकंदराबाद समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।
जिन्होंने काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि वह मृतक कर्मी की मौत के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के लिए पांच लाख के मुआवजे की भी घोषणा की गई, जबकि मृतक की पत्नी को पेंशन समेत जो भी विधि सम्मत संभव हो सकता है, वह तमाम व्यवस्थाएं उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही ग्रामीण रास्ते से हटे।
Published on:
18 Nov 2018, 5:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.