मुजफ्फरनगर

पुलिस ने जाल बिछाकर कुख्यात बदमाश का किया एनकाउंटर, दो राज्यों में बोलती थी इसकी तूती, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश सरफराज घायल
2 min read
muzaffarnagar
पुलिस ने जाल बिछाकर कुख्यात बदमाश का किया एनकाउंटर, दो राज्यों में बोलती थी इसकी तूती

मुजफ्फरनगर. एक बार में फिर मंगलवार को मुजफ्फरनगर में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश सरफराज पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए लुटेरे सरफराज के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा दर्जनों कारतूस और एक बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने एक सिपाही भी घायल हो गया। जबकि घायल बदमाश का एक अन्य साथी भागने में कामयाब रहा, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने जंगलों में घंटों तक कॉम्बिंग भी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

मुजफ्फरनगर में लगातार बदमाशों की धरपकड़ में जुटी थाना नगर कोतवाली पुलिस को एक ओर बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि ये अपराधी उत्तराखंड से लेकर यूपी के मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में हाइवे पर बने ढाबों पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। इसी बीच बदमाशों से से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल हो गया। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में सरफराज नामक 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दर्जनों कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि बदमाश सरफराज पर लूट, हत्या और गैंगस्टर जैसे कई बड़े अपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सरफराज इतना शातिर है कि पहले भी दो बार पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है और तभी से लगातार पुलिस को इसकी तलाश थी। पकड़े गए बदमाश को पकड़ने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार यूपी के सहारनपुर मुजफ्फरनगर की पुलिस ने काफी समय से जाल बिछा रखा था। क्योंकि पिछले समय हरिद्वार से लेकर मेरठ तक और मुजफ्फरनगर से सहारनपुर तक हाईवे पर आधा दर्जन से भी ज्यादा ढाबों पर सरफराज ने अपने गैंग के साथ जमकर उत्पात मचा रखा था। इसके चलते सरफराज 2 राज्यों के कई जनपदों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। सरफराज की गिरफ्तारी से अब पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Published on:
20 Nov 2018 01:03 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी

मुजफ्फरनगर में फिर सुलगी 2013 दंगों की चिंगारी! भड़काऊ पोस्टरों पर भड़के राकेश टिकैत, बोले- चुनावी साजिश है ये

‘मैं मरना पसंद करूंगा’, 36 दोषियों को फांसी की सजा सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर के बयान ने खड़े किए बड़े सवाल, आखिर क्यों कही ये बात?