मुजफ्फरनगर

बाइक सवार बदमाशों ने महिला को अगवा कर की दरिंदगी, पीड़िता की हालत गंभीर

डाॅक्टरों ने पीड़ित महिला को बड़े अस्पताल में किया रेफर

2 min read
DEMO PIC
बाइक सवार बदमाशों ने महिला को अगवा कर की दरिंदगी, पीड़िता की हालत गंभीर

शामली।शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में खेत में जा रही महिला को बाइक सवार युवकों ने अगवा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बाइक सवार तीनों युवकों ने महिला को खेत से अगवा किया आैर उसके बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट कर मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

खेत में चारा काटने गर्इ थी महिला

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला यहां अपने परिवार के साथ रहती है। गुरुवार शाम को वह खेत में पशुआें के लिए चारा लेने जा रही थी। आरोप है कि तभी बाइक सवार तीन युवक पीछे से आ गये। उन्होंने उसे रोका आैर जबरन बाइक पर अगवा कर ले गये। आरोप हैकि इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ जंगल में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़ित महिला ने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने महिला की जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी।

महिला को मरा समझकर फरार हुए आरोपी

वहीं आरोपियों द्वारा महिला की पिटार्इ आैर दरिंदगी से वह बेहाेश हो गर्इ। इस दौरान आरोपी उसे मृत समझकर छोड़कर फरार हो गये। वहीं महिला को बदहवास हालत में पड़ा देख राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बेहोशी की हालत में मिली महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने महिला की हालत को चिंताजनक देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर एक आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
20 Jul 2018 02:46 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा