मुजफ्फरनगर

अखिलेश यादव के बाद अब इस पार्टी के मंच पर पहुंचे भाजपा के बागी नेताओं ने किया ये बड़ा ऐलान

आम आदमी पार्टी की किसान पंचायत में गरजे भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा

3 min read
अखिलेश यादव के बाद अब इस पार्टी के मंच पर पहुंचे भाजपा के बागी नेताओं ने किया ये बड़ा ऐलान

मुजफ्फरनगर. दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर उत्तर प्रदेश पर भी टिक गई है। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी रैलियां शुरू कर दी हैं। भले ही बहाना किसान पंचायत का हो, लेकिन आम आदमी पार्टी का टारगेट अब यूपी फतह बन चुका है। इसी को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में आम आदमी पार्टी की एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उनके अलावा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, महाराष्ट्र के भाजपा के बागी विधायक आशीष देशमुख सहित कई चेहरे शामिल हुए। इस किसान पंचायत में सभी नेताओं का टारगेट भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी रहे। हालांकि इस मौके पर खुले मंच से भाजपा के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने एेलान किया की मुद्दा मोदी नहीं है बल्कि मुद्दे मुद्दा हैं।

ये भी पढ़ें

इस विधायक के साथ पहुंची बाॅलीवुड अभिनेत्री तो सेल्फी लेने के लिए बेकाबू हुए लोग, जमकर हुर्इ मारपीट

देश में होने वाले लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने राजनीतिक समीकरणों के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी है, जिसके चलते पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा, सपा, बसपा और रालोद के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी अपनी नजर गाड़ दी है। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर अभी अटकलें ही चल रही हैं कि आम आदमी पार्टी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर दूसरे राजनीतिक दलों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। रविवार को मुजफ्फरनगर के तावली गांव में हुई आम आदमी पार्टी की किसान पंचायत में भारी भीड़ ने पहुंचकर भाजपा के खिलाफ अपनी मंशा जाहिर कर दी है। पंचायत में आए वक्ताओं ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ इकट्ठा होकर चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है। मंच से भाजपा के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी पर जमकर कटाक्ष किए। उनका कहना है कि 4 साल पहले जब भाजपा ने सरकार बनाई थी तब पार्टी ने जो वायदे किसानों, मजदूरों और युवाओं से किए थे वे पूरे नहीं किए गए हैं। इसलिए उनका भी पार्टी से मोहभंग हो गया है। लोग कहते हैं कि नरेंद्र मोदी की ताकत के सामने कोई टिक नहीं पाएगा। इसलिए सभी दल मोदी को मुद्दा बनाकर एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि हमारा मुद्दा मोदी नहीं है, बल्कि मुद्दा मुद्दे हैं। किसानों के मुद्दे, मजदूरों के बेरोजगारों और युवाओं के मुद्दे। सरकार ने झूठ बोलकर इन सभी को छला है। ऐसी सरकार के खिलाफ किसान एकजुट होकर वोट देंगे।

किसान पंचायत में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मंदिर और मस्जिद हमारे मुद्दे नहीं होने चाहिएं। हमें शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए और हमने अपनी 3 साल की सरकार में स्वास्थ्य शिक्षा और विकास पर ध्यान दिया है। आज दिल्ली के स्कूलों की हालत पूरे देश के स्कूलों से बेहतर है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार की अनेक उपलब्धियां भी गिनवाईं और भाजपा पर काम न करने देने का भी आरोप लगाया। वहीं भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यूपी में किसान की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा से बगावत नहीं कर रहा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए गठबंधन जरूरी है।

आम आदमी पार्टी की इस किसान पंचायत में बत्तीसा खाप के मुखिया बाबा सूरजमल भी पहुंचे, जिन्हें पंचायत की अध्यक्षता सौंपी गई। खाप चौधरी सूरजमल ने पंचायत में आए नेताओं को आईना दिखाने का काम किया। चौधरी सूरजमल भाजपा के प्रति गुस्से में दिखाई पड़ रहे थे, जिन्होंने किसान क्रांति यात्रा पर सरकार की बर्बरता का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि इस बार चुनाव में भाजपा से बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज आपने पंचायत की है कल फिर राष्ट्रीय लोक दल सपा कांग्रेस भी आएगी। इसलिए पहले आप तय कर लें कि भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दल किस तरह से इकट्ठा होंगे वरना फिर हमें बता देना।

ये भी पढ़ें

भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा ऐलान, अयोध्या में मंदिर की जगह कराएंगे मस्जिद का निर्माण
Published on:
15 Oct 2018 09:36 am
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो