मुजफ्फरनगर

Corona नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर के बाद अब मुजफ्फरनगर में भी नाईट कर्फ्यू

सहारनपुर में रात 9 बजे से सुबह छह बजें तक कर्फ्यू तो अन्य शहरों में रात 9:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू लागू

less than 1 minute read
jaipur coronavirus cases today
कोरोना वैक्सीन

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मुजफ्फरनगर ( meerut news ) कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए नोएडा गाजियाबाद ( ghazibad news ) मेरठ और सहारनपुर के बाद अब मुजफ्फरनगर में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुजफ्फरनगर में नाइट कर्फ्यू का समय रात्रि 10:00 से सुबह 5:00 तक रखा गया है।

दिल्ली के बाद नोएडा में नाईट कर्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद गाजियाबाद में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया। फिर कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मेरठ में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया। मेरठ के साथ-साथ सहारनपुर में भी नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई और अब मुरादाबाद ( Moradabad ) के साथ आगरा और मुज़फ्फरनगर में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इस तरह नवरात्र से पहले वेस्ट के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लग गया है। अलग-अलग जिलों में कोरोना की जो रिपोर्ट आ रही हैं उनके मुताबिक अब कोरना वायरस तेजी से फैल रहा है। लोगों काे अधिक से अधिक घर पर रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। रात में लोगों के निकलने पर सख्ती की जा रही है। ऐसे में अगर लोग बेवजह अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं तो उन पर पुलिस जुर्माना कर रही है।

Updated on:
10 Apr 2021 09:27 pm
Published on:
10 Apr 2021 07:38 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा