मुजफ्फरनगर

पालतू कुत्ते की पीटकर हत्या, छोटी सी बात पर नाराज़ होकर शुरू किया था मारना, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में बार बार कुत्ते के भौंकने से परेशान होकर एक आदमी ने विदेशी नस्ल के कुत्ते को डंडे से इतना पीटा की उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद हॉस्पिटल में डॉक्टरों इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Sep 2022, 7:10 PM IST
Dog Beaten by Boy in Muzaffarnagar and Death Symbolic Image
Dog Beaten by Boy in Muzaffarnagar and Death Symbolic Image

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर एक पालतू कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है । जिसमें कुत्ते के मालिक द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत करने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर जनपद के भोरा कलां थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राय सिंह का है, जहां एक लैबराडॉग नस्ल के पालतू कुत्ते को गांव के ही एक युवक ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

कुत्ते का मालिक उसे उपचार के लिए मेरठ ले गया जंहा उपचार के दौरान कुत्ते की मौत हो गई। इस मामले में कुत्ते के मालिक ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढे: किसान नेता टिकैत फिर करेंगे आंदोलन, कौन से मुद्दे पर और कहाँ से शुरू होगा आंदोलन इसकी घोषणा..
पुलिस के अनुसार यह मामला मोहम्मदपुर राय सिंह गांव का है। निखिल ने 25 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता की धारा में लीला पुत्र जुग्गन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि लीला नाम के युवक ने पालतू कुत्ते (चिकु) को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। वहीं उपचार के दौरान कुत्ते ने दम तोड़ दिया।

Published on: