मुजफ्फरनगर

आसाराम के खिलाफ रेप केस में फैसला आज, पति की हत्या के बाद बढ़ाई गई वर्षा गुप्ता की सुरक्षा

जोधपुर न्यायालय आज सुनाएगा फैसला, अखिल गुप्ता की पत्नी वर्षा गुप्ता के घर और प्रतिष्ठान पर भारी पुलिस बल तैनात
2 min read
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम बापू पर लगे आरोप को लेकर आज यानी बुधवार को जोधपुर न्यायालय अपना फैसला सुनाएगा। इसी को लेकर रेप के मामले में गवाह बने लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जनपद मुजफ्फरनगर में रेप मामले की गवाह वर्षा गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यहां बता दें कि मुजफ्फरनगर की गीता एंक्लेव कॉलोनी निवासी अखिल गुप्ता व उनकी पत्नी वर्षा गुप्ता पूर्व में आसाराम बापू के आश्रम में रहे हैं। इस रेप मामले में राजस्थान पुलिस ने उन्हें सरकारी गवाह बनाया था, जिसमें अखिल गुप्ता की 3 साल पहले गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जबकि अखिल की पत्नी वर्षा पुलिस की सुरक्षा में हैं, क्योंकि मामला कोर्ट में चल रहा है और बुधवार को जोधपुर न्यायालय इस हाई प्रोफाइल मामले में फैसला सुनाएगा, जिसको लेकर मामले के गवाहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़े- चुनाव से पहले इस तरह लोगों को लुभा रही भाजपा सरकार, दलित वोट बैंक पर ऐसे करेंगे कब्जा
https://www.patrika.com/bijnor-news/bhupendra-chaudhary-visit-to-house-of-dalit-in-bijnor-for-dinner-2699807/

एसपी सिटी ओमवीर सिंह का कहना है कि इस मामले में गवाह अखिल गुप्ता की हत्या के बाद से उनकी पत्नी वर्षा गुप्ता और परिजनों की पहले से ही यहां पर्याप्त सुरक्षा की हुई है। वहीं पिछले कुछ दिनों से उनके आवास और प्रतिष्ठान पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। साथ लगातार मोबिलिटी थाने को भी निर्देशित कर दिया गया है। मोबिलिटी बनाए हुए हैं और स्थाई रूप से उन सभी को यहां से पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

Published on:
25 Apr 2018 09:26 am
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी