मुजफ्फरनगर

छत्तीसगढ़ में पिछड़ों को आरक्षण में बड़ी हिस्सेदारी मिलने के बाद यूपी में भी अति पिछड़ी जातियों ने खोला मोर्चा

अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे बिछड़ी जाति के लोग यूपी की तरह ही देशभर में हो 17 अति पिछड़ी जातियों को एससी का दर्जा

less than 1 minute read
Protest for reservation

मुजफ्फरनगर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh obc reservation) में अन्य पिछड़ी जातियों का आरक्षण 14 (27 percent reservation of OBC) से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने के बाद अब इसका असर दूसरे राज्यों में भी दिखने लगा है। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश (OBC OF Uttar Pradesh) की अति पिछड़ी जातियों ने देश में एक समान व्यवस्था के अनुसार आरक्षण (OBC Resevation) दिये जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर धरना दिया। इसमें अति पिछड़ी जातियों के सभी समुदायों के लोगों ने अपनी भागदीरी करते हुए भारत में अनुसूचित जाति का दर्जा दिये जाने की जोरदार मांग की।

सोमवार को अति पिछड़ी जाति के समुदायों के लोग जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय पर धरना दिया। इन लोगों ने कहा कि कश्यप निषाद समाज की 17 जाति और उपजातियों को जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करते हुए तहसीलों से प्रमाण-पत्र जारी करने की व्यवस्था की गई है। उसी प्रकार देशभर में भी कश्यप-निषाद समाज की इन 17 जाति व उपजातियों को एक समान आरक्षण की व्यवस्था की जाये, ताकि देश में समाज को एक समान लाभ मिल सके।

प्रदर्शन के उपरांत प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कश्यप व प्रजापति समाज के सैंकड़ों लोग प्रदर्शन में शामिल रहे।

Published on:
27 Aug 2019 07:02 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा