मुजफ्फरनगर

Big Breaking: आधी रात को आधा दर्जन बदमाशों ने पुलिस टीम पर बोला हमला…2 को मारी गोली, हथियार लूट कर हुए फरार

फरार हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए घंटों चली कांबिंग, बदमाश अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर

2 min read
muzaffarnagar
Big Breaking: आधी रात को आधा दर्जन बदमाशों ने पुलिस टीम पर बोला हमला...दो को मारी गोली, हथियार लूट कर हुए फरार

शामली/मेरठ। शामली में लगातार बदमाशों का आतंक जारी है। बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने मंगलवार की आधी रात को पुलिस पिकेट पर हमला कर हथियार लूट लिए। हमले में एक होमगार्ड के सीने में गोली लगी है, जबकि एक हेड कांस्टेबल भी घायल बताया है। घायल होमगार्ड को गंभीर हालत में मेरठ के मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में एसपी दिनेश कुमार पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। घंटों चली कांबिंग में पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर सहारनपुर रेंज के डीआर्इजी शरद सचान भी पहुंचे आैर पुलिस अफसरों को निर्देश दिए।

गश्त के समय बदमाशों ने बोला हमला

मंगलवार की रात करीब ग्यारह बजे झिंझाना थाना क्षेत्र की कमालपुर चेक पोस्ट पर सिपाही संसार सिंह और होमगार्ड संजीव की ड्यूटी थी। रात्रि में करीब 11 बजे सिपाही व होमगार्ड जब मार्ग पर गश्त कर रहे थे तो उसी समय दो बाइकों पर आधा दर्जन बदमाश आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने बाइक की गति और बढ़ा दी। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते उनका पीछा करके रोक लिया। इसी बीच बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली होमगार्ड संजय के सीने में जा लगी। इसके बाद बाइक पर सवार दोनों पुलिसकर्मी खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़े। बाइक संजय चला रहा था।

गोली मारने के बाद मारपीट भी की

इनके गिरने के बाद बदमाश इनके पास पहुंचे आैर दोनों की जमकर पिटाई की आैर जाते-जाते बदमाश सरकारी रायफल लूट कर फरार हो गए। वारदात की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया आनन-फानन में जिले के एसपी दिनेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे और एक टीम गंभीर घायल होमगार्ड और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए शामली के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने होमगार्ड की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जबकि एसपी खुद पूरे मामले की कमान संभालते हुए बदमाशों की तलाश को जंगल में घंटों कांबिंग की। घंटों चली पुलिस की कांबिंग के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं वारदात की सूचना पर सहारनपुर मंडल डीआईजी शरद सचान भी घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों के बारे में विस्तार से जानकारी की।

Published on:
03 Oct 2018 02:37 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा