
Vivek Sana Kalpana
लखनऊ. मंगलवार को राजधानी के मोगतीनगर के उस क्षेत्र में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई जहां इन दिनों बहुचर्चित एप्पल एरिया मैनेजर विवके हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। दरअसल मंगलवार को एसआईटी टीम ने घटना का रूपांतरण किया जिसमें टीम के साथ चश्मदीद सना खान व विवेक के परिवार से उनकी पत्नी कल्पना व भाई मौजूद थे। इस दौरान पहली बार सना की कल्पना से मुलाकात भी हुई। घटना स्थल पर दोबारा पहुंच कर जहां सना डरी हुई थीं, तो वहीं पत्नी कल्पना जगह देख अपने आंसू रोक नहीं पा रही थी।
यह पहुंची टीम-
घटना का रूपांतरण करने के लिए पुलिस ने एरिया को कब्जे में ले लिया था। इस्तेमा के लिए एक कार व बाइक में मंगवा ली गई थीं। थोड़ी ही देर में आईजी सुजीत पाण्डेय के साथ फोरेंसिक साइंस लैब के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अरुण शर्मा भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए।
शुरू हुआ रूपांतरण-
सबकी मौजूदगी में घटना को रिक्रिएट किया गया। फोरेंसिक टीम ने बाकायदा वैसे ही एक एसयूवी गाड़ी के सामने पुलिस की बाइक को खड़ा किया, जिसपर दो सिपाही बैठे व फिर उससे उतरे। इसके बाद एक सिपाही पिस्टल लेकर सामने आया। इस दौरान सना से डॉ.शर्मा ने कई सवाल पूछे, जिसके जवाब में सना ने विस्तृत जानकारी दी। रोड पर चलते हुए उन्होंने सभी सवाल के जवाब दिए। इस दौरान फोरेंसिक टीम का एक सदस्य आंकलन भी लगा रहा था कि आखिर कितनी ऊंचाई से सिपाही प्रशांत ने विवेक पर गोली चलाई होगी। किस दिशा या एंगल या किस जगह से गोली चलाई गई होगी। ऐसे की कई सवालों के जवाब आज मिले।
आईजी ने कहा यह-
इस दौरान आईजी एसआईटी के चीफ आईजी सुजीत ने कहा कि 100 से अधिक बिन्दुओं पर पूछताछ की जा रही है। घटना का नाट्य रूपान्तरण कर लिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कई बातें सामने आएंगी।
Updated on:
2 Oct 2018, 10:22 PM IST
Published on:
2 Oct 2018, 10:22 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.