मुजफ्फरनगर

VIDEO: 2019 से पहले एक बार फिर बीजेपी से नाराज हुए जाट, बीजेपी विधायक के पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

जाट समुदारय में भाजपा विधायक के खिलाफ आक्रोश

less than 1 minute read
Muzaffarnagar
VIDEO: 2019 से पहले एक बार फिर बीजेपी से नाराज हुए जाट, बीजेपी विधायक के पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

मुजफ्फरनगर। बहराईच के भजपा विधायक माधुरी वर्मा के दबंग पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने जाट समाज पर कुछ अभद्र टिप्पणी कर दी। जिसके बाद से जाट समाज में आक्रोश है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जाट समाज ने विरोध जताते हुए अपना गुस्सा दिखाया।। वहीं अब अखिल उत्तर प्रदेश युवा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर ने थाना खतौली में तहरीर देकर दिलीप वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। उधर राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति द्वारा भी इस मामले में भाजपा विधायक पति के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। समिति के अध्यक्ष विपिन सिंह बालियान ने बताया कि इस मामले में विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। पूर्व विधायक दिलीप की विरोध कर रहे जाटों ने तो केंदर् और राज्य सरकार को को भी चेतावनी दे डाली। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी उस वीडियो को देखें और उस पर कार्यवाही करें। ऐसे नेता समुदाय में नफरत फैला रहे हैं। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 2019 में अंजाम भुगतना पड़ेगा।

Published on:
19 Nov 2018 09:39 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा