मुजफ्फरनगर

भाजपा सांसद ने पीड़ित युवती से किया था वादा, अब आरोपियों पर पुलिस ने की रासुका की कार्रवाई

बच्चों के बॉलीबाल खेलने के दौरान हुए झगड़े ने ले लिया था सांम्प्रदायिक रूप। हिंदू समुदाय के युवक के घर जाकर की गई थी मारपीट।

2 min read
Feature image

मुजफ्फरनगर। जिले के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान में 21 अगस्त को बॉलीबाल मैच खेलने को लेकर दो समुदाय के बीच हुए संघर्ष के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरु कर दी है। दरअसल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में से तीन आरोपियों महबूब, आफताब व शमशेर पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की कार्रवाई की है। इस कांड के बाद भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पुरबालियान गांव पहुंचे थे और पीड़ितों को आश्वासन देते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए रासुका की कार्रवाई कराने का वायदा ग्रामीणों से किया था।

जिसके बाद जिला प्रशासन ने आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार आरोपियों में से तीन आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की है। इस मामले में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वहां जो झगड़ा हुआ था। वो केवल शांति व्यवस्था भंग करने के लिए किया गया था। उस मामले में जो लोग झगड़ा करने और अव्यवस्था फैलाने में शामिल थे उन्हीं लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। झगड़ा केवल मामूली विवाद को लेकर हुआ था। लेकिन षड्यंत्र के तहत पहले 21 तारीख में झगड़ा किया गया और उसके बाद 24 तारीख में दोबारा झगड़ा किया गया। उसी को लेकर आगे कोई इस तरह की शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश ना करे इसलिए ऐसे 3 लोगों पर रासुका की कार्रवाई की गई है।

आपको बता दे कि गांव में हुए संघर्ष के बाद क्षेत्रीय सांसद संजीव बालियान ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद हिंदू समाज के लोगों के साथ एक बड़ी पंचायत भी की गई थी। जिसमें ग्रामीणों ने अपनी अन्य समस्याओं से भी सांसद को अवगत कराया था।

Published on:
27 Sept 2018 02:35 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश