22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Police के दरोगा ने दलित सिपाही से किया बलात्कार, SC ST Act में रिपोर्ट दर्ज होते ही फरार

-शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से करता रहा दुराचार -सिढ़पुरा थाने में कराई एफआईआर, एसपी ने किया निलंबित

2 min read
Google source verification
UP police

piyush kumar

कासगंज। योगी की खाकी कासगंज जिले में एक बार फिर शर्मसार हो गई। शवाब और शराब के शौकीन दरोगा दलित महिला सिपाही के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा है। बाद में शादी से इनकार करने पर महिला सिपाही ने सिढ़पुरा थाने में दुराचारी दरोगा के खिलाफ दुराचार समेत अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने दरोगा का निलंबित कर मामले की जांच क्षेत्राधिकारी पुलिस पटियाली को सौपी है।

यह भी पढ़ें

भाजपा ने जारी की एक और सूची, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हुये घोषित

दोनों एक ही थाने में तैनात थे
पूरा मामला कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाने का है। बताया जा रहा कि दरोगा पीयूष कुमार के संबंध उस वक्त एक दलित महिला सिपाही से हो गए, जब दोनों सिढ़पुरा थाने में डयूटी कर रहे थे। इसी बीच दरोगा ने महिला सिपाही को अपने चंगुल में फंसा कर मीठी-मीठी बातें करने लगा। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी हो गए। दरोगा कहता रहा कि दोनों शादी कर लेंगे। अंत में दरोगा ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। महिला सिपाही ने दरोगा पीयूष को काफी समझाने का प्रयास किया। पिता की विरासत में मिली दरोगा की नौकरी वाले पीयूष को कोई बात समझ में नहीं आई।

यह भी पढ़ें

गुुरुवार के दिन करें ये एक काम, दूर हो जाएगी गरीबी, मिट जाएंगे पारिवारिक क्लेश

एसपी ने की कार्रवाई

अपनी अस्मत लुटा चुकी महिला सिपाही ने एसपी अशोक कुमार से शिकायत की। बाद में उन्होंने इसकी जांच एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी को सौपीं। जांच रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद एसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर उसके खिलाफ सिढ़पुरा थाने में अभियोग दर्ज करने के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी दरोगा फरार चल रहा है। मामले की जांच पटियाली सीओ रविंद्र सिंह वर्मा को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें

पत्रिका स्पेशल: आजादी की अलख जगाने सुहागनगरी आए थे महात्मा गांधी, अंग्रेजो भारत छोड़ों को लेकर आवाज की थी बुलंद, देखें वीडियो