
BJP
आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने टीम को और भी मजबूत करना शुरू कर दिया है। हाल ही में लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जारी की गई चुनाव प्रभारी और संयोजकों की सूची के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की भी सूची शामिल कर दी गई है। इस सूची में ब्रज क्षेत्र के 6 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है।
इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश और प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी भारतीजय जनता युवा मोर्चा की स्ंतुति पर ब्रज क्षेत्र के 6 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा हुई है। इसमें शाहजहांपुर जिले की जिम्मेदारी अभिषेक यादव को दी गई है। फिरोजाबाद जिले की जिम्मेदारी देवेश भारद्वाज, अलीगढ़ की निखिल माहेश्वरी, मथुरा की यज्ञदत्त कौशिक, मैनपुरी से गौतम चौहान और बरेली से हरविंदर यादव को भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
इससे पहले ब्रज की ये सूची हुई जारी
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी इससे पूर्व लोकसभा संयोजक एवं चुनाव प्रभारी की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई जाने पहचाने नाम को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची के मुताबिक आगरा से नवीन जैन को लोकसभा का संयोजक बनाया गया हैय, वहीं एसके शर्मा को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि नवीन जैन पूर्व में उत्तर प्रदेश भाजपा में कोषाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं और वर्तमान में आगरा के महापौर हैं। बृज क्षेत्र की जारी हुई सूची में 13 क्षेत्रों के लोकसभा संयोजक और प्रभारी चुने गए हैं। आगरा के अलावा फतेहपुर सीकरी से गिर्राज कुशवाह को लोकसभा संयोजक जबकि शेर सिंह को प्रभारी बनाया गया है।
Published on:
26 Sept 2018 08:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
