मुजफ्फरनगर

Exclusive : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बताया प्लान, ‘ऐसे फिर बनेगी मोदी सरकार’

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन शर्मा ने पत्रिका से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि बीजेपी 2019 के चुनाव को लेकर के सभी लोकसभा और विधानसभाओं की संचालन समिति बना चुकी है।
2 min read
picture
Exclusive : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बताया प्लान, बोले- ऐसे फिर बनेगी मोदी सरकार

शामली। जिले में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन शर्मा ने पत्रिका से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि बीजेपी 2019 के चुनाव को लेकर के सभी लोकसभा और विधानसभाओं की संचालन समिति बना चुकी है। इसके अलावा बूथ कमेटी की संरचना की जा रही है। जो लोग सही नहीं थे उनके स्थान पर बदलाव किए जा रहे हैं। चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए लखनऊ में बैठक कर रणनीति भी बना ली गई।

उन्होंने कहा कि जल्द ही मोदी जी और योगी जी के कार्यों को लेकर के जनता के बीच में हम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी जी के लिए चुनाव होगा। यह चुनाव विकास बनाम होगा। उन्होंने कहा एक ओर एक खानदान की सरकार और एक ओर मोदी जी जैसे तपस्वी की सरकार है।

इस बार मोदी जी कर्म योद्धा और एक परिवार की सरकार के लिए भी चुनाव होगा। देश की जनता फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव के सेकुलर मोर्चा से अखिलेश यादव को नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव परिवार को नहीं संभाल सके, इस बार वह 2017 चुनाव जैसी परिस्थितियों के सामने होंगी। फिर से मोदी जी की सरकार बनेगी और किसानों की दोगुना इनकम का जो सपना है वह साकार किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया और कहा कांग्रेस को कोई साथ रखना नहीं चाहता। सड़कों में पाप और भ्रष्टाचार के गड्ढे हैं उनको भरा है और फिर से भरेंगे।

Published on:
24 Oct 2018 03:35 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी