मुजफ्फरनगर

भाजपा प्रत्याशी को हराने वाले इस नेता को 94 करोड़ रुपये की CGST चोरी मामले में भेजा गया जेल

केन्द्रीय खुफिया विभाग की टीम ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के एक कारोबारी को केन्द्रीय जीएसटी की चोरी करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

2 min read
pic
भाजपा प्रत्याशी को हराने वाले इस नेता को 94 करोड़ रुपये की CGST चोरी मामले में भेजा गया जेल

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय खुफिया विभाग की टीम ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के एक कारोबारी को केन्द्रीय जीएसटी (CGST) की चोरी करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। आरोप है कि फर्जी ई-बिल के जरिए विकल्प जैन नाम के कारोबारी ने 94 करोड़ रुपये से अधिक का सीजीएसटी चोरी किया है। इस मामले में सेन्ट्रल जीएसटी और खुफिया विभाग की टीम कई महीनों से जांच कर रही थी। मामले में आरोपी विकल्प जैन मुजफ्फरनगर नगरपालिका के वार्ड संख्या-34 से सभासद भी है। जिसने निर्दलय चुनाव लड़कर भाजपा के उम्मीदवार को हराया था।

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के पटेलनगर निवासी विकल्प जैन का ट्रेडिंग का कारोबार है। जो लोटा फैक्ट्रियों से माल खरीदकर आगे सप्लाई करता था। आरोप है कि इसी सप्लाई के खेल में उसने फर्जी बिल के जरिए करोड़ों रुपये का सीजीएसटी चोरी किया है।

बताया जा रहा है कि सेन्ट्रल जीएसटी के अफसरों की टीम लंबे समय से विकल्प जैन पर नजर रखे हुई थी। इस दौरान यह पाया गया कि लंबे समय से फर्जी ई-बिल के जरिए टैक्स चोरी की जा रही है। इस केस की जांच केन्द्रीय खुफिया विभाग को सौंपी गई। जिसके बाद विभाग के जांच अफसरों ने विकल्प जैन के ट्रेडिंग से अभिलेखों की जांच की और करोड़ो रूपये की सीजीएसटी की चोरी पकड़ी।

जानकारी के मुताबिक विकल्प जैन के खिलाफ कुछ समय पहले मामला दर्ज कर लिया गया था और उसे अपने सफाई में तथ्य पेश करने का मौका भी दिया गया। हालांकि वह ऐसा करने में असमर्थ रहा। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केन्द्रीय खुफिया विभाग की जांच में अभी तक 94 करोड़ रूपये की सीजीएसटी की चोरी होने की पुष्टि हुई है।

वहीं गिरफ्तार करने के बाद विकल्प जैन को मेरठ में स्पेशल सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने विकल्प जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत लोक अभियोजन अधिकारी लक्ष्य कुमार ने एक न्यूज चैनल को बताया कि अब तक 98 करोड़ रूपये के इनवायस मिले हैं जो फर्जी कंपनियों के नाम से काटे गए हैं। 94 करोड़ रूपये की जीएसटी चोरी की पुष्टि की जा चुकी है।

Published on:
12 Oct 2018 07:02 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश