बागपत। बेखौफ बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट और विरोध करने पर एक महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मामला बिनोली थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात एक घर में घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने साढ़े चार लाख कैश और सोने चांदी के जेवरात की लूट कर ली। इसके साथ ही लूटपाट का विरोध करने पर महिला की धारदार हथियार से हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं।