मुजफ्फरनगर

डाॅक्टर की हत्या के बाद यूपी के इस शहर में सांप्रदायिक तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो-

1 लाख रुपये की सुपारी देकर करार्इ डाॅक्टर सतीश चौधरी की हत्या
2 min read
muzaffarnagar
डाॅक्टर की हत्या के बाद यूपी के इस शहर में सांप्रदायिक तनाव, भारी पुलिस बल

मुजफ्फरनगर. जिले में एक बार फिर बड़ा बवाल होने से टल गया। दरअसल, शुक्रवार की सुबह से लापता एक पशु चिकित्सक का सुराग न लगने के कारण गुस्साए परिजनों आैर ग्रामीणों के साथ मिलकर भोपा थाने में हंगामा शुरू कर दिया और इसी आक्रोश में देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई। इसके बाद शुक्रताल रोड पर तीन जगह जाम लगा दिया गया। हंगामे की सूचना मिलते ही एसएसपी पुलिस के अन्य आला अधिकारियों के साथ भारी फोर्स को लेकर मौके पर पहुंच गए और कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतक चिकित्सक के शव को बरामद कर और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत किया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

दरअसल, मामला थाना भोपा क्षेत्र का है। जहां मोरना में रह रहे एक पशु चिकित्सक सतीश चौधरी पुत्र सत्यपाल सिंह शुक्रवार की सुबह से अचानक लापता हो गए थे। जब वह शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी तलाशा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दे दी। शनिवार की सुबह तक भी जब सतीश वापस नहीं लौटे तो उनके घर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने थाना भोपा पर आकर पशु चिकित्सक सतीश की बरामदगी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते गुस्साई भीड़ ने मुजफ्फरनगर मोरना शुक्रताल रोड पर तीन स्थानों पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी देहात एसपी सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को भारी फोर्स के साथ लेकर मौके पर पहुंच गए आैर चिकित्सक सतीश के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सतीश की हत्या की आशंका जतार्इ तो पुलिस सर्विलांस के जरिए सतीश के फोन की कॉल डिटेल निकालकर गांव ककराला पहुंच गई। जहां कामिल नाम के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में कामिल ने पशु चिकित्सक सतीश की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि सतीश की हत्या 1 लाख रुपये की सुपारी देकर थाना ककरौली क्षेत्र के गांव चुड़ियाला निवासी बंगालियों से कराई थी, जिन्होंने शव को थाना काकरोली क्षेत्र के गांव दौलतपुर के जंगलों में फेंक दिया था। पुलिस पूरा दिन जंगलों में डॉग स्क्वायड के साथ मृतक सतीश के शव को ढूंढने में लगी रही। देर शाम पुलिस ने सतीश के शव को बरामद करके पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव बरामद होने की सूचना के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते क्षेत्र में पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी कामिल के साथ अन्य कई लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि हत्यारोपी बंगाली पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गए थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Updated on:
13 Jan 2019 12:53 pm
Published on:
13 Jan 2019 11:21 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी