2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के आदेश के बाद गोवंशों के पीछे दौड़ रहे कर्मचारियों का हुआ ये हाल, देखें वीडियो-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद बुलंदशहर में भी आवारा गोवंशों को पकड़ने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Jan 2019, 12:28 PM IST

bulandshahr

सीएम योगी के आदेश के बाद गोवंशों के पीछे दौड़ रहे कर्मचारियों का हुआ ये हाल, देखें वीडियो-

बुलंदशहर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद बुलंदशहर में भी आवारा गोवंशों को पकड़ने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। नगरपालिका परिषद के कर्मियों को गायों के पीछे दौड़ करते देखा जा रहा है। इतना ही नहीं गोवंशों पर लाठी-डंडे भी जमकर भांजे जा रहे हैं, जिसके चलते बाजारों में दुर्घटना होने की संभावनाएं और बढ़ गर्इ हैं।

यह भी पढ़ें- पत्रिका ग्राउंड रिपोर्टः योगी सरकार की पहल के बाद भी सड़कों आैर खेतों में खुले घूम रहे गोवंश, देखें वीडियो-

योगी सरकार के आदेश के बाद बुलंदशहर में भी आला अधिकारियों के निर्देश पर नगरपालिका जहांगीराबाद ने आवारा गोवंशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया हुआ है, जिसमें कर्मचारियों और अधिकारियों को नाको चने चबाने पड़ रहे हैं।नगर क्षेत्र में विचरण करने वाली गाय आैर बछड़ों के पीछे कर्मचारी दौड़ लगा रहे हैं। आलम ये है कि गोवंशों को काबू में करने के लिए बिना किसी बेहतर प्रबन्ध के घेराबंदी करके उन पर लाठियां चलार्इ जा रही हैं, जिससे कई बार तो गोवंश लाठियों के वार से बचने को उग्र होकर सरेबाजार भागदौड़ करते हैं, जिससे कोई भी बड़ी दुर्घटना होने की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे आने-जाने वाले लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें- लालची हेड कांस्टेबल ने करार्इ पुलिस विभाग की किरकिरी, एसपी ने नजीर पेश करने वाले कोतवाल को दी ये सजा, देखें वीडियो-

कुल मिलाकर सीएम योगी के आदेश का पालन करने के लिए कर्मचारी बेलगाम, अधिकारी नदारद और बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। कुछ हद तक पालिकाकर्मियों को इसमें कामयाबी मिल भी रही है। आपको बता दें कि जिला प्रशासन के आदेश के बाद ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जो कि गोवंशों का दूध दुहने के बाद बेलगाम खुला छोड़ देते हैं। इन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा का कहना है कि विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवार्इ की तैयारी में है।

ईओ खेकड़ा को एसडीएम कार्यालय में कर्मचारियो ने बनाया बंधक, देखें वीडियो-