मुजफ्फरनगर

सोशल मीडिया पर पोस्‍ट वायरल, भाजपा विधायक की बेटी के लिए कह दी आपत्तिजनक बात

खास बातें- Facebook पर असमीना खान नाम से बनी आईडी से की गई पोस्‍ट Khatauli से BJP MLA की बेटी के लिए लिखी आपत्तिजनक बात Khatauli थाने में दर्ज किया गया मुकदमा, आरोपी की तलाश में जुटी साइबर सेल

less than 1 minute read
BJP MLA

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट वायरल हाे रही है। इसमें भाजपा विधायक ( BJP MLA ) पर निशाना साधते हुए उनकी बेटी के लिए आपत्तिजनक बात लिखी गई है। इसको लेकर विधायक विक्रम सैनी ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

पोस्‍ट वायरल होने के बाद मचा हंगामा

फेसबुक ( Facebook ) पर एक शख्‍स ने असमीना खान नाम से बनी आईडी से खतौली ( Khatauli ) से भाजपा विधायक ( bjp mla ) की बेटी के लिए आपत्तिजनक बात लिखी है। उसने अनुच्‍छेद 370 का हवाला देते हुए विक्रम सैनी की बेटी को आपत्तिजनक बात कही है। जैसे ही है पोस्ट वायरल हुई, उस पर हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि विवाद होने के बाद यह फेसबुक पोस्ट हटा ली गई।

विधायक ने कही यह बात

विधायक विक्रम सैनी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि ये गंदी मानसिकता के लोग हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। इस मामले में खतौली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, साइबर सेल और पुलिस की टीम आरोपी का पता लगाने का कार्य कर रही हैं। जल्‍द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Updated on:
10 Aug 2019 02:39 pm
Published on:
10 Aug 2019 02:38 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा