मुजफ्फरनगर

1 लाख का इनामी डकैत….लूट और रंगदारी समेत 15 से ज्यादा केस; मेहताब पुलिस की ठांय-ठांय में ढेर

Crime News: 1 लाख का इनामी डकैत मेहताब पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। उस पर लूट और रंगदारी समेत 15 से ज्यादा केस दर्ज थे।
less than 1 minute read
mehtab killed in police encounter
मेहताब पुलिस की ठांय-ठांय में ढेर। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कुख्यात बदमाश एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी मेहताब पर 15 से ज्यादा केस दर्ज थे। साथ ही मेहताब पर 1 लाख का इनाम भी था।

कुख्यात बदमाश मेहताब ढेर

शुक्रवार की रात मुजफ्फरनगर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मेहताब बुढाना में सर्राफा व्यापारी से लाखों की लूट के बाद से फरार चल रहा था। देर रात पुलिस की बदमाशों से बुढाना के परसोली जंगल में मुठभेड़ हुई।

मेहताब के खिलाफ थे 18 से ज्यादा मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक, शामली के रसूलपुर निवासी मेहताब पर डकैती, रंगदारी और लूट समेत 18 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। पुलिस मुठभेड़ में करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान एक दरोगा और एक कांस्टेबल भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परसोली चौकी इंचार्ज ललित कसाना और कांस्टेबल अलीम को बदमाशों की गोली लग गई। इस वजह से वह गंभीर घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

सोना-चांदी और पिस्टल बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर बड़ी मात्रा में कारतूस एक मोटर साइकिल और लूट गया सोना चांदी बरामद किया है। पुलिस की माने तो मेहताब का खुद का गैंग था। जिसे लीड करते हुए वह आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। इस शातिर बदमाश की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

मुजफ्फरनगर SSP संजय कुमार वर्मा का मामले को लेकर कहना है,'' एक लाख का इनामी मृतक बदमाश मेहताब था। उस पर 18 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 14 सितंबर को उसने नेमचंद वर्मा के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उसने कई किलो सोना और चांदी लूटा था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।''

Also Read
View All
दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी

मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री में 24 घंटे काम और खाने को सिर्फ एक सूखी रोटी, भागने की कोशिश की तो पीछे छोड़ देते थे पिटबुल कुत्ता!

‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला