24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कौन कहता है बूढ़े इश्क नहीं करते’, दादी हुई बॉयफ्रेंड के साथ 9-2-11; भागने से पहले किया ये बड़ा कांड

UP News: 'कौन कहता है कि बूढ़े इश्क नहीं करते', सोशल मीडिया पर छाई शायरी की इस पंक्ति को एक दादी ने सच कर दिया है। महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ 9-2-11 हो गई।
2 min read
Google source verification
grandmother eloped with her 7 year younger boyfriend

झांसी में दादी हुई बॉयफ्रेंड के साथ फरार। फोटो सोर्स-Ai

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 40 साल की महिला अपने 7 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई।महिला के पीड़ित पति का कहना है कि दोनों के बीच 2-3 सालों से अफेयर चल रहा था।

महिला और उसके बॉयफ्रेंड की तलाश जारी

महिला के पति के मुताबिक, 3 दिन पहले महिला घर के निकली लेकिन वापिस नहीं लौटी। इतना ही नहीं महिला अपने साथ दोनों बहुओं के जेवारत और 40 हजार रुपये भी ले गई। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला और उसके बॉयफ्रेंड की तलाशी की जा रही है।

दादी अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार

पूरी घटना मऊरानीपुर थाना इलाके के स्यावरी गांव की बताई जा रही है। ग्राम निवासी कामता प्रसाद की माने तो 25 साल पहले उसकी शादी सुखवती से हुई थी। पीड़ित पति के 2 बेटे जिनमें एक की उम्र 20 साल और दूसरे की उम्र 22 साल है. दोनों ही बेटे शादीशुदा हैं। साथ ही दोनों का एक-एक बच्चा भी है।

साथियों ने दी जानकारी

कामता प्रसाद का कहना है कि करीब 3 साल पहले वह मध्य प्रदेश के भिण्ड में ईंट-भट्टे पर काम करने गया था। यहां पर अमर भी काम करता था। कामता की पत्नी से अमर की मुलाकात हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी आए दिन अमर के साथ बाहर जाने लगी। जब इस बात की जानकारी अन्य साथियों ने दी, तो कामता प्रसाद पत्नी को लेकर वापस गांव लौट आया।

कामता प्रसाद के मुताबिक घर आने के बाद भी उसकी पत्नी की अमर से बातचीत होती रही। कई बार समझाने पर भी कामता प्रसाद की पत्नी नहीं मानी। 30 सितंबर को उसकी पत्नी घर से बाहर काम से जाने का कहकर निकली,लेकिन वह लौटी नहीं। इस दौरान वह बहुओं के जेवरात और 40 हजार रुपये नकदी भी लेकर साथ गई थी। उधर, अमर भी गांव में मौजूद नहीं है। ऐसे में परिवार ने आरोप लगाया है कि दोनों एक साथ फरार हो गए हैं।