मुजफ्फरनगर

मंडप में पहुंचने से पहले दूल्हे को उठा ले गए बदमाश, दुल्हन कर रही इंतजार

Highlights . हुसैनाबाद में दूल्हे समेत 2 भाइयों का बदमाशों ने किया अपहरण. गनपॉइंट पर तीन बदमाशों ने किया दोनों का अपहरण. 15 मार्च को होनी है शादी
less than 1 minute read
apaharan.jpg

मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद में गुरुवार रात दूल्हे समेत 2 भाइयों के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि गनपॉइंट पर तीन बदमाशों ने दोनों को अपहरण किया। एक को बदमाश खेत में चारपाई से बांधकर फरार हो गए। अभी तक दूल्हे का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 15 लाख रुपये की बाइक लेकर SSP ऑफिस के सामने युवक करने लगा स्टंट, फिर पुलिस ने सिखाया ऐसे सबक
जानकारी के अनुसार, हुसैनाबाद निवासी अब्दुलवहाब पुत्र दिलशाद की 15 मार्च को शादी है। बारात मेरठ के कलछानी गांव जानी है। आरोप है कि गुरुवार रात दोनों भाई घर पर सोए हुए थे। उसी दौरान तीन बदमाश उनके घर पहुंच गए। यहां उन्होंने दोनों भाइयों को गनपॉइंट पर ले लिया और खेत में ले गए। बताया गया है कि अब्दुलवहाब के भाई को बदमाश ईख के खेत में चारपाई से बांधकर छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि अब्दुलवहाब का बदमाश अपहरण कर ले गए। आरोप है कि किसी तरह दूल्हे के भाई ने खुद को बधंन मुक्त कराया।

परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अलग—अगल एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
13 Mar 2020 01:10 pm
Published on:
13 Mar 2020 01:09 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी