मुजफ्फरनगर

बेखौफ बदमाशों का कहर, रोडहोल्ड कर व्यापारी के बेटे को दिनदहाड़े मारी गोली, 60 हजार लूटे

उधारी का पैसा इकट्ठा कर घर जा रहे थे पिता-पुत्र
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2018, 9:03 PM IST
Victim merchant son
बेखौफ बदमाशों का कहर, रोडहोल्ड कर व्यापारी के बेटे को दिनदहाड़े मारी गोली, 60 हजार लूटे

शामली। जनपद में खंदरावली चौकी से कुछ दूरी पर दो नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यापारी से रोडहोल्ड कर लूट की घटना को अंजाम दिया। वहीं लूट का विरोध करने पर व्यापारी के बेटे को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

एक बार फिर शामली में क्राइम का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है। आपको बता दे कि पूरा मामला जिले के कांधला थाना क्षेत्र का है। 1 दिन पूर्व भी महिला पुलिस से लूट की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था। वहीं अब लगातार दूसरे दिन खंदरावली चौकी से कुछ दूरी पर ही नकाबपोश बदमाशों द्वारा रोडहोल्ड कर राहगीरों से लूट की घटना अपने आप में बड़े सवाल खड़े करती है।

दरअसल बीती रोडहोल्ड कर बदमाशों ने व्यापारी पिता-पुत्र से करीब 60 हजार रुपये की नगदी और कीमती सामान लूट लिया। यही नहीं विरोध करने पर व्यापारी प्रदीप कुमार के बेटे रोहित कुमार को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रुप से घायल भी कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए।

बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब दोनों व्यापारी पिता-पुत्र गांव से व्यापार का रुपया इकट्ठा कर शामली लौट रहे थे। फिलहाल घायल व्यापारी के बेटे का उपचार शामली के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है, जबकि खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी फरार हैं।

Published on: