
बेटों ने बूढ़ी मां की बेरहमी से की पिटाई, फिर काट दी जबान, न्याय के लिए थाने पहुंची तो पुलिस ने भी धुत्कार कर भगाया
मेरठ. मां की ममता ऐसी होती कि मां अपना सब कुछ अपने बच्चों की परवरिश और अच्छी जिंदगी के लिए कुर्बान कर देती । मां रातों की नींद और दिन का चैन सब कुछ बच्चों के लिए न्यौछावर कर देती है। लेकिन कलयुगी बेटों की वजह से 4 बेटों की एक मां सड़क पर इंसाफ मांगने के लिए मजबूर है। ताजा मामला मेरठ का है। यहां मां-बेटों के रिश्ते पर ऐसी कालिख पोती गई है, जिसे सुनकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। इतना ही नहीं जब बुजुर्ग और लाचार पीड़िता थाने पहुंची तो थाना पुलिस ने भी लाचार और बेबस बुजुर्ग महिला को थाने से भगाकर खाकी को शर्मशार कर दिया। बता दे कि इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बे में रहने वाली बुजुर्ग महिला भगीरथी के चार बेटे हैं, जिन्हें अपनी माँ के बुढ़ापे का सहारा बनना चाहिए था। लेकिन इन्हीं बेटों ने हैवानों की तरह अपनी बेबस और लाचार मां को पीट-पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं बुजुर्ग भागीरथी की जीभ भी काट दी। वहीं, जब बूढ़ी महिला इंसाफ की गुहार लेकर थाने में बैठे थानेदार साहब से मिली तो 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर यहां भी पुलिस वाले जोर आजमाते देखे गए।
शैतान औलादों ने तो मां को बेघर कर दिया। जिस मां ने बचपन में बेटों को उंगली पकड़ कर चलना सिखाया, अब उसी मां की जब देख भाल की बारी आई तो मां को घर से बाहर निकाल दिया। जब यह वृद्धा न्याया की गुहार लेकर थाने पहुंची तो मेरठ पुलिस से भी ठोकर ही खाने पड़े। बेबस और बेसहारा भागीरथी जैसे तैसे थाने पहुंची तो यहां भी खाकी का पत्थर दिल वाले थानेदार का दिल नहीं पसीजा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मदद करने की बजाय उसको वहां से भगा दिया। बुजुर्ग महिला की बेबसी को देख एक युवक का दिल पसीज गया और उसको अपने साथ लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया और कार्यलय में मौजूद एसपी ट्रैफिक को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसे सुनकर एसपी ट्रैफिक भी हैरान हो गए। उन्होंने तत्काल एसओ इंचैली को फटकार लगाते हुए आरोपी बेटों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश दिए।
Published on:
6 Jun 2018, 10:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.