2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकिगंः जासूसी के शक में बंग्लादेशी गिरफ्तार, देवबंद के पते का फर्जी पासपाेर्ट मिला

हिरासत में लिए गए इस संदिग्ध से गाेपनीय स्थान पर की जा रही है पूछताछ कई खुलासे हाेने की उम्मीद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 5 Jun 2018, 11:52 PM IST

saharanpur news

police arrested

सहारनपुर।
जेएमबी और आईएसआईएस से संबंधों के शक में इंटेलिजेंस और दिल्ली पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि पकड़ा गया संदिग्ध जासूस हाे सकता है। पकड़े गए इस संदिग्ध का नाम ऊमर फारुख बताया जा रहा है यह सऊदी अरब से भारत पहुंचा था लेकिन मूल रूप से यह संदिग्ध बांग्लादेश का रहने वाला है। पुलिस सूत्राें से मिली जानकारी के मुताबिक इसके कब्जे से भारत का पासपोर्ट भी मिला है जाे यूपी के देवबंद के पते पर बनवाया गया है। बताया जाता है कि यह पासपोर्ट वर्ष 2002 में देवबंद से जारी हुआ था। यह भी जानकारी मिली है कि पकड़ा गया संदिग्ध फारुख लंबे समय तक देवबंद में रहा है और इसने यहां कई वर्ष तक पढ़ाई भी की । वर्ष 2007 में यह भारत पहुंचा था इसके बाद इसने भारतीय पासपाेर्ट बनवाया हाेगा। इस संदिग्ध काे कहां से पकड़ा गया अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टी नहीं हाे सकी है लेकिन इतनी जानकारी मिल रही है कि यह दिल्ली से देवबंद आ रहा था आैर इसी दाैरान इसे दिल्ली की एक स्पेशल टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर पकड़ा। जानकारी मिली है कि हिरासत में लेने के बाद दाेनाें टीमें पकड़े गए संदिग्ध उमर फारूक को अपने साथ दिल्ली ले गई। जहां अलग-अलग खुफिया एजेंसियों की शीर्ष टीमें इस संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैँ।

यह भी पढ़ें

पेट्रोल में गड़बड़ी की ऐसे करें जांच और इन नंबरों पर करें इसकी शिकायत

संदिग्धाें से पुराना नाता है देवबंद का
देश में पकड़े जाने वाले संदिग्ध बंग्लादेशियाें के देवबंद कनेक्शन की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां से कई संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं। एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमों ने देश के अलग-अलग हिस्साें से पिछले एक दशक में जितने संदिग्ध पकड़ॉे हैं उनमें से दर्जन भर से अधिक के देवबंद कनेक्शन सामने आए हैं। सिर्फ कनेक्शन ही सामने नहीं आए बल्कि देवबंद से भी कई संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं जिनके पास से देवबंद के पताें पर फर्जी पासपाेर्ट मिल चुके हैं। पुलिस ने एक ऐसे एजेंट को भी गिरफ्तार किया था जो इन संदिग्धों को पासपोर्ट बनवाने में मदद किया करता था। पिछले दिनों सहारनपुर के देवबंद के पते से बनवाए गए बांग्लादेशियों के पासपोर्ट की घटनाएं सामने आने के बाद पिछले एक दशक में सहारनपुर के देवबंद से जितने भी पासपोर्ट जारी हुए उन सभी की जांच भी बैठाई गई थी और इस जांच में भी कई चौंका देने वाले खुलासे हुए थे।

यह भी जाने

हम आपको बता दें कि ट्रिपल तलाक मामले में मुस्लिम महिलाओं की आवाज उठा रही सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फराह फैज ने भी पिछले दिनों अपने ऊपर हुए हमले के आरोपियों के देवबंद में छिपे हुए होने की आशंका जताई थी। फराह फैज पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला किया गया था लेकिन वह बच गई थी और हमलावर फरार हो गए थे। इसके बाद अधिवक्ता फराह फैज ने यह शक जताया था कि उन पर हुए हमले के आरोपी देवबंद में छिपे हो सकते हैं।