मुजफ्फरनगर

गंगा पार कर दो दिन पहले गया था किसान, फिर हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख पुकार

Highlights: -थाना भोपा क्षेत्र का मामला -दो दिन से परिजन कर रहे थे तलाश -शव मिलने से मचा हड़कंप
less than 1 minute read
screenshot_from_2020-07-31_17-02-56.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में उस समय कोहराम मच गया जब गंगा के दूसरी पार खेत में काम करने गए किसान की डूबने से मौत हो गई। किसान के डूबने की खबर से गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

दरअसल, मामला थाना भोपा क्षेत्र के गांव मजलिशपुर का है। जानकारी के अनुसार निवासी किसान महेंद्र पुत्र लालजी के खेत गंगा के दूसरी पर हैं। इनमें वह काम करने के लिए रोजाना जाता था। पिछले दो दिन पहले महेंद्र रोजाना की तरह खेत में गया था। मगर वापस नहीं आया।

दो दिन से परिजन उसे ढूंढ ही रहे थे। जिसका शव शुक्रवार को गंगा के किनारे एक पेड़ में अटका मिला। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि इनका खेत शुक्रताल इलाके में गंगा के दूसरी पार है। बरसात में गंगा का जल स्तर बढ़ा हुआ है। महेंद्र खेतों में गया था। जिसकी गंगा में डूबने से मौत हो गयी।

Updated on:
31 Jul 2020 05:20 pm
Published on:
31 Jul 2020 05:03 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी