मुजफ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर बांगर में एक नाबालिक युवती से गैंगरेप कर उसका वीडियो क्लिप बनाने का मामला सामने आया है। यही नहीं, आरोप है कि मामले की शिकायत करने पर आरोपियों द्वारा पीड़िता के पिता की हत्या करने की भी धमकी दी गई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।