मुजफ्फरनगर

रक्षा बंधन पर मां के साथ मामा के घर आए युवक की दर्दनाक माैत, परिवार में मचा काेहराम

रात काे छत पर साेने के बाद जब युवक उठा ताे खाट काे उठाने लगा। खाट लोहे की थी जाे हाइटेंशन लाइन से टच हाे गई और युवक की माैके पर ही माैत हाे गई।
2 min read
file_photo_mratak_rohit_.jpg
muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) मां के साथ मामा के घर आए युवक की रक्षाबंधन के दिन हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रात में युवक मकान की छत पर सो रहा था। सुबह उठकर उसने लाेहे की चारपाई काे उठाया ताे वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और करंट की चपेट में आकर युवक ने दम ताेड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में काेहराम मचा हुआ है।

दुर्घटना तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर खुर्द में हुई। साेमवार सुबह दिन निकलते ही रोहित नाम का युवक हाईटेंशन लाईन की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक का नाम रोहित पुत्र शीशपाल बताया गया है जाे बीबीपुर जलालाबाद थाना झिंझाना जनपद शामली का रहने वाला है

यह मां के साथ नाना के घर सैदपुर खुर्द में आया था। युवक की मां अपने भाई को राखी बांधने के लिए आई थी। रविवार को रोहित मकान की छत पर लोहे की चारपाई पर सोया हुआ था। सुबह जब चारपाई उठाने लगा तो रोहित की लोहे की चारपाई हाई टेंशन लाइन से टच हो गई। इससे करंट फैल गया और राेहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के मामा रोशन सिंह ने बताया कि उनके घर के पास से बिजली लाइन गुजर रही है। लाइन काफी जर्जर हालत में है। आए दिन हादसे भी होते रहते हैं, कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। अब एक और घटना का कारण बिजली लाइन बनी है।

Updated on:
03 Aug 2020 06:25 pm
Published on:
03 Aug 2020 06:20 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी