मुजफ्फरनगर

पुलिस से शिकायत के बाद भी मनचलों के हौसले बुलंद, छात्राओं से लगातार छेड़छाड़ जारी

छात्राओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दो मनचलों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

2 min read
police station
पुलिस से शिकायत के बाद भी मनचलों के हौसले बुलंद, छात्राओं से लगातार छेड़छाड़ जारी

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गया एन्टी रोमियो स्क्वॉयड जनपद मुजफ्फरनगर में पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। यहां आए दिन मनचले युवकों द्वारा छात्राओं के स्कूल में आने और वापस घर जाने के समय अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

ऐसा ही एक मामला चरथावल थाना क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां कई दिनों से छात्राओं के स्कूल जाने के समय कुछ शोहदे कार में सवार होकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। जिसकी ग्रामीणों ने चार दिन पहले थाना चरथावल में शिकायत भी दर्ज कराई थी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार की सुबह जब छात्राएं अपने स्कूल आर्य कन्या इण्टर कॉलेज जा रही थी तभी मनचले युवक कार में सवार होकर आए और स्कूल जा रही अनुसूचित की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। जिसका छात्राओं ने विरोध किया।

छात्राओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दो मनचलों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरन्त मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि हम कॉलेज में जाते हैं तो लड़के हमें छेड़ते हैं और अश्लील कमेंट करते हैं। कई दिन पहले हमने थाने में शिकायत की थी। आज भी उन्होंने हमारे साथ छेड़छाड़ की। इस बारे में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डायल-100 से सूचना प्राप्त हुई थी कि किसी बच्ची से कोई लड़का उसका फोन नम्बर मांग रहा है और छेड़खानी का प्रयास कर रहा है। इस सूचना पर थाना चरथावल पुलिस मौके पर गई और मौके से छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले दो युवकों को पकड़ा गया उन्हें सुसंगत धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

Published on:
07 Oct 2018 02:13 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश