
महिला कमरे में लेटने के लिये चली गयी फिर अचानक कमरे से तेज आवाज़ें आने लगी
अरविंद वर्मा
कानपुर देहात-भोगनीपुर क्षेत्र में बीती रात ऐसा मामला सामने आया कि पूरे गांव में हडकंप मच गया। दरअसल किसी बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी हुई और इसके बाद महिला अपने कमरे में चली गयी। आधी रात के समय अचानक चीख पुकार की तेज आवाज़ें आने पर जब दूसरे कमरे लेटे पति व पुत्र जाग गए। आग की लपटें देख दोनों कमरे की तरफ भागे और जब कमरें में देखा तो महिला बुरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। जैसे तैसे पति व पुत्र उसे बचाने में जुट गए, जिससे वे दोनों भी बुरी तरह झुलस गए। इस बीच पहुंचे पड़ोसियों ने उनकी मदद कर आग बुझाई। परिजन तीनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मामला भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डींग गांव का है।
दरअसल भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डींग गांव निवासी पुत्तन मिश्रा का किसी बात को लेकर पत्नी सुधा से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद पति भी जाकर लेट गए और इसके बाद देर रात पत्नी भी अपने कमरे में लेटने चली गईं। मध्य रात्रि में संदिग्ध हालात में सुधा आग की चपेट में आ गईं। आग की लपटों में घिरी सुधा की चीखें सुनकर पति व घर में लेटा पुत्र हर्षित भी उनको बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलस गए। आग बुझाने के बाद परिजन तीनों को गंभीर हालत में रात में ही जिला अस्पताल ले गए।
अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर श्री प्रकाश ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को कानपुर रेफर कर दिया लेकिन वहां पहुंचने के पहले ही सुधा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। भोगनीपुर कोतवाल शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि आग से झुलसी महिला की मौत होने की परिजनों से जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।
Updated on:
07 Oct 2018 02:00 pm
Published on:
07 Oct 2018 02:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
