मुजफ्फरनगर

दिन दहाड़े पुलिस और शराब तस्करों के बीच हुई ठांय-ठांय, लाखों की अवैध शराब बरामद

मुठभेड़ में एक कांस्टेबल घायल

2 min read
दिन दहाड़े पुलिस और शराब तस्करों के बीच हुई ठांय-ठांय, लाखों की अवैध शराब बरामद

मुजफ्फरनगर। अवैध अग्रेजी शराब लेकर जा रहे शराब तस्करों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने दो शातिर अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि दोनों ओर से काफी देर तक मुठभेड़ हुई जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया है। जबकि पुलिस को चकमा देकर चार शातिर बदमाश फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में कॉन्बिग कर रही है।

ये भी पढ़ें

डर के साए में जी रहा पीड़ित चश्मदीद समीउद्दीन, गौ-रक्षा के नाम पर हापुड़ में हुई थी एक शख्स की हत्या

दरअसल मामला थाना रतनपुरी क्षेत्र के गोयला मोड़ का है जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के इनपुट पर चेकिंग अभियान चला रखी थी। जिसके तहत पुलिस सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। जैसे ही पुलिस को दो लग्जरी कार आती हुई दिखीं पुलिस ने दोनों कारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन अवैध शराब तस्करों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने भी तत्परता से घेराबंदी की और2 शातिर अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। हालाकि इस दौरान जंगलों का फायदा उठाकर 4 अन्य अवैध शराब सप्लायर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जंगलों में कॉन्बिग ऑपरेशन भी चलाया लेकिन पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लग पाई।

वहीं पुलिस ने पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से 2 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लग्जरी कार और एक तमंचा और दर्जनों कारतूस बरामद किये गए। पुलिस ने दोनों अवैध शराब तस्करों से पूछताछ करने के बाद दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया है, पूरे मामले में थानाध्यक्ष पंकज लवानिया ने बताया कि पकड़े गए तस्कर सुरेश पुत्र जगवीरा निवासी कुड़ाना जनपद शामली और मनोज पुत्र रणधीर निवासी बड़सू मुजफ्फरनगर का है। इसके साथ उन्होंने कहा कि मामले में फरार दोनों अवैध शराब तस्करों के साथ चारों तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

फिर यूपी पुलिस का रेट कार्ड वायरल, पसंद के थाने के लिए देने पड़ते हैं इतने रुपये- देखें वीडियो
Published on:
17 Jul 2018 01:21 pm
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो