मुजफ्फरनगर

पुलिस ने इस तरह बदमाशों के मंसूबो पर फेरा पानी, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

फरार दोनों बदमाशों को पुलिस कर रही तलाश

2 min read
shamli
पुलिस ने इस तरह बदमाशों के मंसूबो पर फेरा पानी, मुठभेड़ में दो बदमाश दो बदमाश गिरफ्तार

शामली। शामली में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। लूट की वारदात की अंजाम देने की योजना बना रहे बदमाशों को उनके मंसूबे में कामयाब होने से पहले ही पुलिस ने धर दबोचा। दोनों ओर से हुई फायरिंग में जहां पुलिस ने दो बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अब इन बदमाशों से पूछ-ताछ कर रही है और जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कुड़ाना रोड का है, जहां पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की। कुछ बदमाश इलाके में लूट की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के बाद से ही शामली पुलिस हरकत में आई और बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग करना शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे पुलिस की गोली बदमाश अनवर और तस्लीम के पैर में जा लगी, जिससे दोनों बदमाश जमीन पर जा गिरे।

घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, हालाकि 2 अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान बदमाशो की गोली लगने से पुलिसकर्मी सचिन भी घायल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ पर उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक घायल दोनों बदमाश कैराना कस्बे के मोहल्ला आर्येपुरी के निवासी है। एसपी शामली दिनेश कुमार का कहना है कि फरार बदमाशों की तलाश के लिए सभी पुलिस फोर्स को लगाया गया है। खेतो में बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही फरार बदमाश गिरफ़्त में होंगे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से अवैध असलहा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Updated on:
18 Jul 2018 02:05 pm
Published on:
18 Jul 2018 02:03 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा