मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में किसान की गंगा में डूबने से मौत, दाे दिन बाद पेड़ से अटकी हुई मिली लाश

बरसात में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंकाएं गई हैं। मुजफ्फरनगर में एक किसान ऐसी ही घटना का शिकार हुआ।
less than 1 minute read
muzaffarnagar.jpg
muzaffarnagar

मुज़फ्फरनगर ( Muzaffarnagar) खेत में काम करने जा रहे किसान की गंगा नदी काे पार करते समय डूबने से माैत हाे गई। किसान के डूबने की खबर गांव पहुंची ताे परिवार में काेहराम मच गया।

थाना भोपा क्षेत्र के गांव मजलिशपुर निवासी किसान महेंद्र पुत्र लालजी का गंगा पार है। वह अपने खेत में काम करने के लिए रोजाना जाता था। दो दिन पहले महेंद्र रोजाना की तरह खेत में गया था, मगर वापस नहीं आया। परिजन उसे ढूंढ ही रहे थे कि आज किसान महेंद्र का शव गंगा के किनारे एक पेड़ में अटका मिला जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि इनका खेत शुक्रताल इलाके में गंगा पार है। बरसात में गंगा का जल स्तर बढ़ा हुआ है महेंद्र खेतों में गया था जिसकी गंगा में डूबने से मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि, इस घटना के बाद से गांव में दहशत है। अन्य ग्रामीण भी इस घटना से डरे हुए हैं किसानाें काे अब गंगा पार करने में डर लग रहा है। इसका कारण यह है कि बरसात में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।

Updated on:
31 Jul 2020 05:56 pm
Published on:
31 Jul 2020 05:52 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी