मुजफ्फरनगर

काले तेल के टैंकर में लगी भीषण आग, दिखा खौफनाक मंजर

Highlights: -अवैध रूप चल रहे गोदाम में खड़ा था टैंकर -दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू -घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
less than 1 minute read
screenshot_from_2020-07-30_12-35-55.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना नई मंडी क्षेत्र के एक रिहायसी कालोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक नमकीन और काले तेल के गोदाम के बाहर खड़े टैंकर में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और टैंकर धूं धूं कर जलने लगा मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई।

दमकल विभाग की टीम कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर कई घंटों में आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार गोदाम अवैध रूप से बनाया गया है। जिसकी दमकल विभाग को कोई सूचना भी नहीं है।

जानकारी के अनुसार गांव सहावली की नई बस्ती में पवन बंसल नाम के एक व्यापारी ने अवैध रूप से नमकीन का गोदाम बनाया हुआ है। इसके साथ ही एक काले तेल का भी गोदाम बनाया हुआ है। जानकारी के अनुसार सुबह के समय एक टैंकर काले तेल से भरा हुआ है। यहां आया हुआ था लेवर के कई लोग जिसमें से तेल ड्रम में भरने का काम शुरू करने लगे। मगर इसी बीच टैंकर ने आग पकड़ ली और आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण करती चली गई। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई।

Updated on:
30 Jul 2020 01:53 pm
Published on:
30 Jul 2020 01:41 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी