मुजफ्फरनगर

रात को जिस बेटी को डोली में बिठाकर किया विदा, सुबह उठानी पड़ी उसी की अर्थी

दुल्हन की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से किया अंतिम संस्कार
3 min read
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. एक पिता ने बड़े ही अरमानों के साथ अपनी लाड़ली बेटी को दुल्हन के जोड़े में विदा किया था। लेकिन, उन्हें क्या पता था कि जिस बेटी काे डोली में बिठाकर ससुराल भेजा है उसका 24 घंटे के भीतर ही जनाजा उठाना पड़ा। इस दौरान जनाजे में शामिल हुए हर शख्स की आंखें नम थी। दरअसल, गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती की शादी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के एक युवक से हुई थी। शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद एक परिवार से बिछड़ने का गम और एक परिवार से रिश्ता जुड़ने के साथ अपने दिल में ढेरों अरमान लिए युवती डोली में बैठकर मायके से ससुराल के लिए विदा हुई। लेकिन, कुदरत को शायद कुछ ओर ही मंजूर था। जैसे ही दुल्हन अपने सपनों के राजकुमार के साथ स्वीफ्ट डिजायर कार में सवार होकर दौराला थाना क्षेत्र के मटोर गांव के पास पहुंची तो कार सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने दूल्हे से मारपीट करते हुए दुल्हन को गोली मार दी और दुल्हन के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। इसके बाद दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मृतका के शव का गाजियाबाद के गांव नाहल मसूरी में सुपर्द-ए-खाक किया गया। घटना को 24 घंटे से भी ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन पुलिस को अभी तक उनका सुराग तक नहीं मिला है।

सीए के घर में 5 महीने से नौकरानी कर थी ऐसा काम जब खुला राज तो पुलिस भी रह गई हैरान, देखें लाइव वीडियो-

जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिमलाना रोड जिंदा पीर के निकट रहने वाले मोहम्मद का निकाह शुक्रवार को गाजियाबाद नाहल मसूरी निवासी मेहविश परवीन के साथ हुआ था। निकाह की रस्में पूरी कर परिवार अलग-अलग गाड़ियों से मुजफ्फरनगर लौट रहा था। बताया गया है कि मेरठ निकलने के बाद बारात की सभी गाड़ियां अलग-अलग हो गईं। मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के एनएच-58 गांव मटौर के पास पांच हथियारबंद बदमाशोंं ने दूल्हे-दुल्हन की कार को ओवरटेक रोक लिया। दूल्हा और दुल्हन के अलावा 2 साल के बच्चे समेत 5 लोग सवार थे। पीड़ितों की मानें तो हथियारों से लैस बदमाशों ने पहले दूल्हे और उसके बहन-बहनोई के साथ में लूटपाट की। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने 2 साल के बच्चे समेत सभी को बेरहमी से पीटा और लूटपाट करने के बाद कार से उतार दिया। इसके बाद बदमाशों ने कार में बैठी दुल्हन के साथ में लूटपाट की। जब दुल्हन ने लूटपाट का विरोध किया ताे बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बदमाश ज्वैलरी, नगदी समेत लाखों का माल और कार लूटकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। नेशनल हाईवे पर पीड़ितों ने गुजर रहे वाहनोंं से भी मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।

इसी दौरान पीछे से आ रही बारात की दूसरी गाड़ी की नजर उन पर पड़ गई। घटनाक्रम को देखकर उनके भी होश उड़ गए। आनन-फानन में दुल्हन को गंभीर हालत में दूसरी गाड़ी में डालकर मुजफ्फरनगर ले जाया गया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। गंभीर हालत में दुल्हन को बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर गांव नाहल मसूरी गाजियाबाद में सुपर्द-ए-खाक किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस खतौली एसपी सिटी सहित तमाम पुलिस के अधिकारी मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। सीओ खतौली राजीव कुमार ने दावा किया कि बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी हत्यारों का कोई सुराग तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

Published on:
29 Apr 2018 10:30 am
Also Read
View All
6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर