मुजफ्फरनगर

Muzaffarnagar: परिजनों ने प्रेमी से नहीं कराई Marriage तो जहर खाकर थाने पहुंच गई युवती, पुलिसकर्मियों का हुआ बुरा हाल

Highlights परिजन दूसरे युवक से करा रहे थे युवती की शादी जबरन शादी कराने से नाराज युवती जहर खाकर थाने पहुंच गई युवती पुलिस ने युवती को पहुंचाया अस्पताल

less than 1 minute read
marriage.jpg

मुजफ्फरनगर। जिले में प्रेमी संग शादी (Marriage) नहीं होने देने से नाराज युवती बुधवार को (Poison) जहर खाकर ककरौली थाने जा पहुंची। यह देखते ही थाने में हड़कंप मच गया। यहां युवती ने बताया कि वह गांव के ही एक युवती से (LOVE) प्रेम करती है, लेकिन उसके परिजन उसकी शादी जबरन दूसरे युवक से कराना चाहते है। उधर पुलिस ने युवती की हालत बिगड़ती देख पास के मोरना स्थित पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

जहर खाकर अचानक थाने पहुंच गई युवती

जानकारी के अनुसार, जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती बुधवार सुबह करीब 11 बजे जहर खाकर पुलिस थाने पहुंची गई। युवती को बदहवास हालत में देख थाने में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गांव के ही एक युवक से प्यार करती है। वह युवक भी उससे प्यार करता है, लेकिन उसके परिजन इसका पता लगते ही उसकी शादी कही दूसरी जगह करना चाहते हैं। वह दूसरे युवक से शादी करना नहीं चाहती। इतना कहते ही युवती की हालत बिगड़ गई।

पुलिस ने युवती को आनन फानन में पहुंचाया अस्पताल

वही युवती की पूछताछ के दौरान हालत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उससे तबियत बिगडऩे के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह जहर खाकर आई है। यह सुनते ही आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने युवती को पीएचसी में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है।

Published on:
12 Dec 2019 12:26 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा