जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी नाबालिग लड़की की पहचान कुछ समय पहले ऑटो चालक अर्जुन से हुई थी। अर्जुन ने पीडि़ता की मुलाकात अपने दोस्त फरमान से कराई। जिसके बाद नाबालिग लड़की और फरमान दोस्त बन गये। पीडि़ता का आरोप है कि फरमान ने उसे धोखे से एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने एक वीडियो भी बना लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देना लगा। पीडि़ता के विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के लिए छह लाख रुपये की डिमांड कर दी। रुपये न देने पर आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।