दिल्ली की अनाज मंडी इलाके में 4 मंजिला फैक्ट्री में आग लगने के कारण 43 लोग काल के गाल में समा गए । जिसके बाद गाजियाबाद में भी जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। सोमवार को गाजियाबाद के जिलाधिकारी द्वारा इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि जहां पर भी बस्ती वाले इलाकों में फैक्ट्रियों चलाई जा रही हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से सील किए जाने का कार्य किया जाये। इसी कड़ी में एडीएम के नेतृत्व में सोमवार की देर शाम शहीद नगर का निरीक्षण किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में अवैध रूप से घरों में फैक्ट्री चलती मिली। इन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।