बडौत में डिपो पर काम करने वाले एक संविदा मैकेनिक ब्रजभूषण शर्मा रविवार को पानी की टंकी पर चढ़ गया। पानी की टंकी पर चढ़कर ब्रजभूषण ने आत्महत्या करने का ऐलान कर दिया। इसका पता लगते ही डिपो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डिपो के कर्मचारियों के साथ मिल टंकी पर चढ़े मैकेनिक को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन मैकेनिक अपनी जिद पर अड़ा रहा। दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।