मुजफ्फरनगर

भाई से मिलने रोज घर आता था दोस्त, लेकिन घर में नाबालिग बहन को देख बन गया हैवान

MMS वायरल करने की धमकी दे कर लड़की के साथ करता रहा दरिंदगी
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2018, 1:09 PM IST
Muzaffarnagar
भाई से मिलने रोज घर आता था दोस्त, लेकिन घर में नाबालिग बहन को देख बन गया हैवान

मुजफ्फरनगर। तमाम कड़े कानून के प्रावधान के बाद भी नाबालिगों के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही। इस तरह की कई घटनाएं हर रोज पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। इस बार भी मुजफ्फरनगर से एक ऐसी ही वारदात सामने आई है जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। जहां नाबालिग लड़की को भाई के ही दोस्त ने पहले प्रेम जाल में फंसा कर बालात्कार किया। उसके बाद शादी का झांसा देता रहा। लेकिन जब युवती ने घरवालों को बात बतानी चाही तो MMS के जरिए उसका मुंह बंद करा दिया।

मामला उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव चोकड़ा का है। गांव के एक लड़के की दोस्ती अलावलपुर निवासी शुभम से थी। शुभम अक्सर चोकड़ा गांव अपने दोस्त से मिलने आया करता था। लेकिन एक दिन जब आरोपी का दोस्त और उसके परिजन किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे, तब आरोपी शुभम दोस्त के घर पहुंचा।

पीड़िता के मुताबिक वह घर में अकेली थी। उसे अकेला देखकर आरोपी शुभम हैवान बन गया। आरोपी ने लड़की के साथ बलात्कार कर डाला। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पहले तो कुछ दिन उसे शादी का झांसा देता रहा। उसके बाद उसने पीड़िता का MMS भी बना लिया। जिसके जरिए उसे डरा धमका कर एक साल तक रेप करता रहा। MMS के वायरल होने के डर से डरी सहमी युवती खामोश रहकर भाई के दोस्त की हैवानियत का शिकार होती रही।

लेकिन एक दिन थक हारकर जब पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो युवती के परिजन हैरान रह गए। परिजन तुरंत स्थानीय पुलिस के पास गए जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। लेकिन पुलिस द्वारा कई दिन बीत जाने के बाद भी जब आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो पीड़ित परिवार ने पुलिस के आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी। मामले में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने कहा कि शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद उचीत कार्रवाई की जाएगी।

Published on: