मुजफ्फरनगर

इस शहर में सेनेट्री की दुकान में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसान

कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पाया काबू।

2 min read
fire in shop
इस शहर में सेनेट्री की दुकान में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसान

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी इलाके में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक दुकान में शॉट सर्किट के कारण आग लग गयी। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान में रखा माल चंद मिनटों में जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंची और घण्टों की मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग से लगभग 29 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। दुकान व गोदाम पास-पास होने के कारण दोनों जगह आग ने अपना विकराल रूप दिखाया और सारा माल जलकर राख हो गया।

दरअसल मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को अचानक एक सेनेट्री के गोदाम में आग लग गई। सेनेट्री गोदाम में अचानक लगी आग ने देखते-देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना जब दमकल विभाग को दी गई तो दमकल विभाग की 3 गाड़ियां आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि आग आसपास की और दुकानों में नहीं पहुंची, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

दरअसल शहर के नई मंडी इलाके में अनिल कुच्छल का सेनेट्री का एक बड़ा गोदाम है। जहां पर बिजली के शॉट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से गोदाम व दुकान में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Published on:
28 Jun 2018 08:33 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश