मुजफ्फरनगर

यूपी के इस शहर में शुरू हुआ भगवा टोल प्लाजा, पहले दिन भड़के लोग

मुजफ्फरनगर हाईवे पर पहले दिन ही लगा भीषण जाम

2 min read
यूपी के इस शहर में शूरू हुआ भगवा टोल प्लाजा, पहले दिन भड़के लोग

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के आते ही जब सीएम आवासा और कार्यलय भगवा हुआ तो, सूबे के तमाम अधिकारी प्रदेश के मुखिया को खुश करने में लग गए। जिसके तहत यूपी में अभी तक रोडवेज बसे, ऑफिस, कॉलेज और टॉयलेट के बाद अब हाइवे पर बने टोल प्लाजा भी भगवा रंग में रंगने लगे हैं। मुजफ्फरनगर के राजमार्ग संख्या 59 पर बना टोल प्लाजा इस बात की तस्दीक करता है जिसे भगवा रंग में रंग दिया गया है। वहीं इस टोल प्लाजा को आम लोगों के लिए खोल दिया गया लेकिन पहले दिन लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

…जब 10,000 विधवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी

योगी सरकार आने के बाद भगवा रंग का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। मुजफ्फरनगर के रोहाना के पास बने टोल प्लाजा का भगवा रंग पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था। जिसका विधि विधान और हवन-पूजन के बाद उद्धाटन कर दिया गया। साथ ही सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूपी सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद टोल प्लाजा आज चालू कर दिया गया। लेकिन पहले ही दिन टोल प्लाजा लंबे जाम लग गया जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं स्थानीय लोगों को टोल से छूट ना देने के कारण एक बार फिर चर्चा में बन हुआ है।

मुजफ्फरनगर के रोहाना में बना टोल प्लाजा उत्तर प्रदेश का एक पहला टोल प्लाजा है जिसे योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद भगवा रुप दिया गया है। लेकिन इस हाईवे पर चलने वाले वाहन स्वामियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। क्योंकि एगर कार की बात करें तो कार का एक साइड का टोल टैक्स 115 रुपए देना पड़ा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने टोल लगने पर अपना गुस्सा जाहिर किया। स्थानीय वाहन स्वामियों और टोल प्लाजा कर्मियों के साथ टोल टैक्स वसूली को लेकर काफी कहासुनी और नोकझोंक भी हुई।

टोल प्लाजा पर पहली बार टैक्स लगने के कारण पहले दिन भारी अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। जिसमें वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं। वाहनों की लम्बी लाईनों के के कारण यात्रियों को धूप में जाम में फंसे होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक की एंबुलेंस तक भी इस जाम में फंसी रही।

ये भी पढ़ें

भाजपा को बड़ा झटका? आजसू ने दिए एनडीए को छोड़ने के संकेत
Updated on:
25 Jun 2018 10:29 am
Published on:
25 Jun 2018 10:26 am
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो